Breaking News

धर्मपाल सिंह जी की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त

 

 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद (जौनपुर) आदरणीय  विद्यासागर सोनकर  मेरठ आगमन पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श विनीत अग्रवाल शारदा के आवास, सुशांत सिटी पहुँचे। वहाँ पर उन्होंने कुछ समय व्यतीत कर आपसी संवाद किया।

 

इसके उपरांत दोनों वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी के पैतृक गांव हुरनंगला, जनपद बिजनौर रवाना हुए। वहाँ पहुँचकर उन्होंने श्री धर्मपाल सिंह जी की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 

विद्यासागर सोनकर जी एवं विनीत अग्रवाल शारदा जी ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का संसार में कोई विकल्प नहीं होता, उनके आशीर्वाद और संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।

 

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

About Vskp-Admin

Check Also

गांवों में मांग से अर्थव्यवस्था में मजबूती

  80 प्रतिशत ग्रामीण निवासियों ने पिछले वर्ष की तुलना में अधिक खपत दर्ज की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *