Breaking News

नंबर लाना तो बहुत जरूरी है लेकिन उसके साथ सॉफ्ट स्किल को जरूर बेहतर करें– डॉ ऋषि सेठी

*महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर में मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह आयोजित*

।       पूजा श्रीवास्तव लखनऊ।                                               नंबर लाना तो बहुत जरूरी है लेकिन उसके साथ सॉफ्ट स्किल को जरूर बेहतर करें क्योंकि एक स्थान पर तो सभी लोग होते हैं लेकिन उसके आगे वही लोग जाते हैं जिनकी सॉफ्ट स्किल बेहतर होती है यह बातें मेधावी छात्राओं को सम्मान करते हुए लारी कार्डियोलॉजी के विभाग अध्यक्ष डॉ ऋषि सेठी ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमती नगर में कहीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा जलाभिषेक से हुआ।

मीडिया प्रभारी श्री सुधीश गर्ग ने बताया कि समारोह में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं — आलिया परवीन, तूबा खान, रूद्र गुप्ता, इशिता अग्रवाल, हर्षित राज, पलक मिश्रा, प्रज्ञान त्रिपाठी और शिवांगी तिवारी — को ट्रॉली बैग और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, 80% से 90% अंक अर्जित करने वाले अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

 

विद्यालय के अध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरणादायक विचारों से मार्गदर्शन दिया। इस समारोह में मुख्य रूप से लोकराम अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षा संस्थान, निलेश टाटा शिक्षा मंत्री अग्रवाल शिक्षा संस्थान संजीव अग्रवाल ,नरेश अग्रवाल, योग गुरु श्री ओम नारायण अवस्थी शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

About Vskp-Admin

Check Also

गांवों में मांग से अर्थव्यवस्था में मजबूती

  80 प्रतिशत ग्रामीण निवासियों ने पिछले वर्ष की तुलना में अधिक खपत दर्ज की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *