Breaking News

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के 48 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये

मेधावी बच्चे सम्मानित

लखनऊरए महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूलए मोतीनगर में बड़े मंगल के पावन अवसर पर सीबीएसई एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 48 मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। प्रबन्धक सुधीर एस, हलवासिया ने बताया की 07 छात्रों ने 97.90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तथा 48 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके माता.पिता तथा विद्यालय का नाम ऊंचा किया है तथा अग्रवाल शिक्षा संस्थान के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्रोंए अभिभावकों स्टाॅफ तथा कमेटी के अग्र.बन्धुओं हेतु विशाल बड़ा मंगल भण्डारे का आयोजन, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोतीनगर द्वारा नवीनीकृत एवं वातानुकूलित स्केटिंग हाॅल में किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथियों के रूप में श्री राजेन्द्र अग्रवालए श्री भारत भूषण गुप्ताए श्री लोकराम अग्रवाल एवं विद्यालय के अध्यक्ष श्री देशराज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार अग्रवाल, संयुक्त मंत्री श्री अमित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र जिन्दल एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

About Vskp-Admin

Check Also

गांवों में मांग से अर्थव्यवस्था में मजबूती

  80 प्रतिशत ग्रामीण निवासियों ने पिछले वर्ष की तुलना में अधिक खपत दर्ज की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *