Breaking News

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, 18 गोत्रों की झांकियों ने मोहा मन

श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब; सीपी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के उत्पाद ‘ज्ञान दूध’ के स्टॉल पर दूध, दही, पेड़ा और बर्फी का वितरण

लखनऊ, 8 अक्टूबर।

महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ की ओर से गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सहारागंज मॉल से परिवर्तन चौक तक निकली इस शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। महाराजा अग्रसेन जी की आकर्षक झांकी के साथ 18 अश्वों पर सवार 18 गोत्रों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान महाराजा अग्रसेन जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

इस आयोजन में श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ के अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ अग्रवाल सहित पंकज अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अनुपम मित्तल, अमित अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, भारत भूषण अग्रवाल, रिपिन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, हर्षित, गोविंद कृष्ण अग्रवाल, अंजलि कुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, मनोज कुमार हवेलियां, मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और सुशील अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। विराट सागर दास भी आयोजन में उपस्थित रहे।

सीपी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के ‘ज्ञान दूध’ स्टॉल पर वितरित हुए दुग्ध उत्पाद

शोभायात्रा के दौरान सीपी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से अपने उत्पाद ‘ज्ञान दूध’ के प्रचार-प्रसार और सहभागिता के अंतर्गत स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल पर दूध, दही, पेड़ा और बर्फी वितरित किए गए। दुग्ध उत्पादों के इस स्टॉल ने आयोजन में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कंपनी की सहभागिता ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का संदेश

श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, समानता, सहयोग और भाईचारे के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। 18 गोत्रों की झांकियों ने समाज की समृद्ध परंपरा और एकजुटता को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को विशेष बना दिया।

About Vskp-Admin

Check Also

इंडियन बैंक लखनऊ ने स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित कर दिया श्रम का सम्मान

स्वच्छता ही सेवा 2026:  वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *