Breaking News

व्यापारी अपनी समस्याओं को खुद निपटा सकेंगे व्यापार मंडल के माध्यम

। बाजार खाला परिक्षेत्र व्यापार मंडल का गठन                                      लंबे वक्त से नहीं था कोई मंडल एक्टिव।     ।   पूजा श्रीवास्तव लखनऊ।                                             अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लखनऊ के बाजार खाला परिक्षेत्र व्यापार मंडल का गठन किया जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री मंत्री कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों शपथ दिलाई गई वह अपने व्यापारी भाइयों के लिए धूप, सर्दी और अपना व्यापार छोड़कर अपने व्यापारी की हितों के लिए संघर्ष करेंगे। यें बातें बाजार खाला परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास सक्सेना ने कहीं ।  ।     उन्होंने कहा काफी वक्त से हमारे क्षेत्र में कोई व्यापारी संगठन नहीं था जो हमारी समस्याओं और मांगों को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चल सके इस कड़ी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने हमको जोड़कर एक नई दशा और दिशा दी है।  ।        इस मौके पर महामंत्री सनी सोनी ने कहा कहा कि आज हमारे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन है और इसी दिन हमारे व्यापार संगठन का चुनाव के साथ शपथ ग्रहण समारोह हुआ है यह एक अलौकिक क्रिया है जिससे हम लोग अपने व्यापार संगठन को लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में नंबर वन बनाकर अपने व्यापारी भाइयों की लड़ाई लड़ेंगे साथ ही उनके हर हित को अपना हित समझते हुए संघर्ष को तैयार रहेंगे।  अध्यक्ष पद पर विकास सक्सेना, वरिष्ठ महामंत्री विनोद सोनकर, महामंत्री सनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद, आलोक, महिला अध्यक्ष नेनसी, उपाध्यक्ष अंजू वर्मा सहित कई पदाधिकारी बनाए गए।

About Vskp-Admin

Check Also

गांवों में मांग से अर्थव्यवस्था में मजबूती

  80 प्रतिशत ग्रामीण निवासियों ने पिछले वर्ष की तुलना में अधिक खपत दर्ज की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *