Breaking News

भारतीय स्टेट बैंक ने सीएसआर पहल के अंतर्गत एम.एल.एन. मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज को वाहन भेंट

दशानन कम्युनिकेशन नेटवर्क देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज को एक वाहन भेंट किया।
यह वाहन भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे द्वारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी. के. पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में सौंपा गया।
यह वाहन अस्पताल एवं कॉलेज परिसर के भीतर दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों तथा आवश्यक सामग्रियों के त्वरित और सुरक्षित परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर और तेज़ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर एसबीआई अधिकारियों ने कहा कि बैंक भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण से जुड़े संस्थानों को सहयोग देता रहेगा।
यह पहल भारतीय स्टेट बैंक की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About Vskp-Admin

Check Also

पंजाब नैशनल बैंक का ऐतिहासिक प्रदर्शन: पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 213.6% उछलकर ₹5,253 करोड़ पर पहुंचा

 वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल  बैंकिंग क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और सुदृढ़ आर्थिक नीतियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *