Breaking News

इंडियन बैंक का ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’: जनेश्वर मिश्र पार्क में उल्लास के साथ हुआ साइक्लोथॉन

 

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर इंडियन बैंक द्वारा राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र पार्क में एक भव्य साइक्लोथॉन का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों के बीच पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा, नैतिक आचरण एवं सतर्कता के प्रति जागरूकता का प्रसार करना था।

​कार्यक्रम में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्री बिनोद कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार गुप्ता ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रबंध निदेशक एवं CEO श्री बिनोद कुमार ने मुख्य महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया।

​साइक्लोथॉन में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता से समाज में ईमानदारी, जवाबदेही एवं सुशासन का एक सशक्त संदेश प्रसारित किया।

​यह आयोजन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की मूल भावना “समृद्धि एवं सत्यनिष्ठा के लिए सतर्कता” के पूरी तरह अनुरूप रहा। इंडियन बैंक प्रबंधन ने दोहराया कि संस्थान कार्यसंस्कृति में उच्च नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता और ईमानदारी को निरंतर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Vskp-Admin

Check Also

DICCI और SIDBI के संयुक्त प्रयास से युवाओं को मिला आर्थिक स्वावलंबन का नया मार्ग

हरदोई में उद्यमिता का महाकुंभ:  वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल उत्तर प्रदेश के हरदोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *