Breaking News

श्री अग्रवाल सभा के चुनावी रण का बिगुल बजा

त्रिवार्षिक निर्वाचन के लिए 42 नामांकन, लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी तक सभी प्रमुख पदों पर दावेदार मैदान में

चुनाव अधिकारी भरत भूषण गुप्ता को सौंपे गए नामांकन पत्र

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क | वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ के आगामी त्रिवार्षिक निर्वाचन को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के लिए उत्साहपूर्ण माहौल में कुल 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिससे संगठन के भीतर लोकतांत्रिक परंपरा और सक्रिय भागीदारी का स्पष्ट संदेश मिला है।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र नाथ अग्रवाल (त्रिमूर्ति) ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए यतेंद्र कुमार सिंघल, महामंत्री पद के लिए नीलेश अग्रवाल (टाटा), कोषाध्यक्ष पद के लिए गोविंद कृष्ण अग्रवाल (पप्पू बोरा) तथा मंत्री पद के लिए सुधीश गर्ग सहित कुल छह उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक अग्रवाल सहित छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। मीडिया प्रभारी पद के लिए असित अग्रवाल (आशीष) ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के 21 पदों और पंच निर्णायक मंडल के चार पदों के लिए भी कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

सभी नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी भरत भूषण गुप्ता को निर्धारित समय सीमा के भीतर सौंपे गए। नामांकन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर सभा के सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया।

अब निगाहें नामांकन पत्रों की जांच, संभावित नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशी सूची पर टिकी हैं। इसके बाद चुनाव प्रचार और मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें सभा के सदस्य अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।

सामाजिक संगठनों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में श्री अग्रवाल सभा का यह निर्वाचन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन से जुड़े वरिष्ठ सदस्य उम्मीद जता रहे हैं कि चुनाव स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, पारदर्शिता और सामाजिक एकजुटता के वातावरण में संपन्न होगा।

 

About Vskp-Admin

Check Also

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, कैम्पबेल रोड की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

अ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, कैम्पबेल रोड का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को के.के. इंडस्ट्रीज, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *