Breaking News

ओमेक्स हजरतगंज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

ओमेक्स हजरतगंज, गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित व्यावसायिक परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शॉप ओनर्स एसोसिएशन द्वारा भव्य ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओमेक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड श्री अंजनी कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अंजनी कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री मनीष लालचंदानी, श्री अचल गुप्ता तथा ओमेक्स लिमिटेड के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (लीजिंग) श्री राहुल सौरभ विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिसर के दुकानदारों, टेनेंट्स, कर्मचारियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।

ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व समाज और व्यापारिक समुदाय को एकजुट करने के साथ-साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने ओमेक्स हजरतगंज के व्यापारिक विकास तथा दुकानदारों के बीच बेहतर समन्वय और एकता की भी सराहना की।

समारोह में देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और देशप्रेम से भर दिया। परिसर के व्यापारियों एवं कर्मचारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के समापन पर शॉप ओनर्स एसोसिएशन की ओर से सभी अतिथियों, दुकानदारों, टेनेंट्स और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और देशभक्ति की भावना देखने को मिली।

About Vskp-Admin

Check Also

फर्जी Apple Customer Support के नाम पर चलता था करोड़ों का साइबर खेल

ऑपरेशन CY-VAJRA की बड़ी कामयाबी विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *