भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आज बैंक नोटों के लिए एक माइक्रोसाइट https://indiancurrency.rbi.org.in का लोकार्पण किया गया। यह माइक्रोसाइट जन सामान्य को बैंक नोटों के बारे में जानकारी, जैसे कि बैंक नोटों के 360 डिग्री दृश्य से डिजाइन और सुरक्षा विशेषताओं का अवलोकन, मल्टीमीडिया (विडियो, ऑडियो और एनिमेशन), इंटरैक्टिव गेम्स आदि के माध्यम से सरल और प्रभावी जानकारी प्रदान करती है। इस माइक्रोसाइट में बैंक नोटों के विनिमय संबंधी जानकारी पर आधारित अलग से एक खंड दिया गया है। यह नई माइक्रोसाइट पूर्ववर्ती माइक्रोसाइट https://paisaboltahai.rbi.org.in के स्थान पर लोकार्पित की गई है।
Check Also
आरबीआई का मुथूट फाइनेंस पर सख्त प्रहार, नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
केवाईसी में बड़ी चूक! संदिग्ध लेनदेन पर निगरानी में गंभीर खामी जोखिम समीक्षा प्रणाली भी …
Vittiya Samaveshan Ki Pathshala