Breaking News

तीन दिवसीय एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

 

 

भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल द्वारा  13 दिसम्बर 2024 को के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक शरद स. चांडक द्वारा किया गया। श्री चांडक ने इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे लखनऊ मण्डल मे एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है जिसमे 17 सर्कलों के उत्कृष्ट टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी जैसा कि वे शाखाओं मे ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएँ देने के लिए करती हैं। आगे उन्होने कहा कि एसबीआई में खेलों को बढ़ावा देने की एक मजबूत परंपरा है, और यह प्रतियोगिता भी हमारे स्टाफ सदस्यों को एक साथ आने और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। इस टूर्नामेंट मे देश के विभिन्न राज्यों मे स्थित एसबीआई के 17 सर्कलों की टीमे भाग ले रहीं हैं जिनको चार ग्रुप मे बांटा गया है और कुल 32 मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता का फ़ाइनल दिनांक 16 दिसम्बर 2024 को सुबह 09 बजे से होगा।

इस टूर्नामेंट में स्थानीय प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधकगण, उप महाप्रबन्धकगण सहित लखनऊ शहर स्थित बैंक के विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

 

About Vskp-Admin

Check Also

करोड़ों के खातों की सुरक्षा भगवान भरोसे! रिस्क रिव्यू सिस्टम में खुली कंपनी की पोल; आरबीआई की जांच में बड़ा खुलासा

जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर आरबीआई का तगड़ा चाबुक; केवाईसी नियमों को हवा में उड़ाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *