Breaking News

अग्रवाल समाज के संगठन विस्तार अभियान का अमरोहा से शुभारंभ

मेरठ बनेगा देश का दूसरा भव्य अग्रोहा धाम

राष्ट्रसेवा और सनातन चेतना का संकल्प

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने अमरोहा जनपद के गजरौला से ट्रस्ट के प्रदेशव्यापी संगठन विस्तार अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा और स्वाभिमान की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज से संगठित होकर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

मेरठ में बनेगा भव्य अग्रोहा धाम

विनीत शारदा ने घोषणा की कि हरियाणा के हिसार स्थित ऐतिहासिक अग्रोहा धाम के बाद देश का दूसरा भव्य अग्रोहा धाम मेरठ में तेजी से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह परिसर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक नेतृत्व का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा।

आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित परिसर

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित परिसर में महाराजा अग्रसेन मंदिर, मां लक्ष्मी मंदिर, शिव-पार्वती परिवार मंदिर, 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, 72 स्टूडियो अपार्टमेंट वाला वीवीआईपी वृद्धाश्रम, 50 शैय्याओं का आधुनिक अस्पताल, 1500 से 2000 लोगों की क्षमता वाले दो विशाल सभागार तथा अनेक जनसेवा परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।

संगठन विस्तार को मिलेगी गति

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी एक माह में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश, क्षेत्रीय एवं जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश को छह संगठनात्मक क्षेत्रों में विभाजित कर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। अमरोहा से शुरू हुआ यह अभियान रामपुर, बिलासपुर, मुरादाबाद सहित पूरे प्रदेश में आगे बढ़ेगा।

विकास और सुशासन का किया उल्लेख

अपने संबोधन में विनीत शारदा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था, निवेश, उद्योग, आधारभूत संरचना और व्यापारी हितों के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज राष्ट्र निर्माण, सामाजिक नेतृत्व और सनातन संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक की अध्यक्षता धनोरा मंडी के चेयरमैन परवीन अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

About Vskp-Admin

Check Also

‘धरोहर’: द एवियान लक्स सेरेनिटी में मिलेट्स (मोटे अनाज) के स्वाद और सेहत का शानदार उत्सव

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल अगर आप बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ अपनी सेहत का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *