Breaking News

यूनियन बैंक के एमडी एवं सीईओ आशीष पांडेय का लखनऊ दौरा, कई का किया उद्घाटन और शिलान्यास

 

विजन कॉन्क्लेव-उत्तर प्रदेश 2026 में बैंकिंग और आर्थिक विकास पर रखे विचार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) आशीष पांडेय ने लखनऊ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने, कर्मचारी सहभागिता बढ़ाने और ग्राहक संबंधों को बेहतर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

विजन कॉन्क्लेव में बैंकिंग क्षेत्र पर चर्चा

लखनऊ प्रवास के दौरान आशीष पांडेय ने द इकोनॉमिक टाइम्स की ओर से सेंट्रम होटल में आयोजित ‘विजन कॉन्क्लेव-उत्तर प्रदेश 2026’ को संबोधित किया। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र की बदलती भूमिका, देश की आर्थिक प्रगति और विकास में वित्तीय संस्थानों के योगदान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

अयोध्या एयरपोर्ट पर नए एटीएम का उद्घाटन

अपने दौरे के दौरान एमडी एवं सीईओ ने अयोध्या एयरपोर्ट पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नए एटीएम का उद्घाटन किया। इस पहल से एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

लखनऊ में नए भवन का शिलान्यास

वृंदावन योजना, लखनऊ में बैंक के प्रस्तावित नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी आशीष पांडेय ने किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मिड कॉर्पोरेट शाखा के नए परिसर का उद्घाटन किया। अंचल कार्यालय में कर्मचारियों के लिए विकसित बास्केटबॉल टर्फ का भी उद्घाटन किया गया।

राजभाषा कार्यक्रम में कर्मचारियों से संवाद

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राजभाषा कार्यक्रम में उन्होंने बैंक के कर्मचारियों एवं ग्राहकों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य और योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बैंक के संस्थागत ढांचे को मजबूत करने, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासों को गति देना रहा। बैंक ने इन पहलों के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका और प्रतिबद्धता दोहराई।

About Vskp-Admin

Check Also

एसबीआई लखनऊ मंडल ने ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान चलाया

  स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लाप्लास गार्डन में हुआ पौधरोपण   राष्ट्रव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *