Breaking News

इंडियन बैंक के एमडी-सीईओ का लखनऊ दौरा, यूपी के विकास में भागीदारी पर जोर

लखनऊ में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिनोद कुमार ने 29 से 31 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिव से मुलाकात कर प्रदेश के आर्थिक विकास में बैंक की भूमिका और राज्य सरकार के सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

30 अक्टूबर को उन्होंने इकोनॉमिक टाइम्स विजन कॉन्क्लेव ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ में हिस्सा लिया। साथ ही कॉर्पोरेट ग्राहकों के साथ बैठक कर उनकी बैंकिंग और वित्तीय जरूरतों को समझा।

 

इस अवसर पर बिनोद कुमार ने लखनऊ की वृंदावन योजना स्थित इंडियन बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया और क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय के नवीनीकृत परिसर का लोकार्पण भी किया।

सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बैंक ने बलरामपुर के तुलसीपुर में सीबीजी प्लांट की स्थापना के लिए 63 लाख 23 हजार रुपये की सहायता प्रदान की। इसके अलावा किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को 4 हजार ब्लड बैग की खरीद के लिए 19 लाख रुपये और वंचित स्नातक विद्यार्थियों की फीस के लिए 49 लाख 50 हजार रुपये की सीएसआर सहायता दी गई।

मीडिया से बातचीत में एमडी एवं सीईओ ने ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग, डिजिटल परिवर्तन, वित्तीय समावेशन और एमएसएमई, कृषि एवं उद्यमियों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने को बैंक की प्राथमिकता बताया।

वहीं, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित टाउन हॉल बैठक में उन्होंने बैंक कर्मचारियों से संवाद कर भविष्य की कार्ययोजना साझा की।

About Vskp-Admin

Check Also

निजी निवेश की रफ्तार पर ब्रेक?

CAPEX संकेतों ने बढ़ाई चिंता, 2026-27 की निवेश योजनाओं में दिखी सुस्ती वित्तीय समावेशन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *