Breaking News

पंजाब नेशनल बैंक का “क्रेडिट आउटरीच” कार्यक्रम*

 

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पंजाब नेशनल बैंक की अध्यक्ष अशोक चंद्र और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में “क्रेडिट आउटरीच” कार्यक्रम किया*, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) योजना के अंतर्गत 1100 स्वयं सहायता समूहों को ₹30 करोड़ का वित्तीय सहायता प्रदान/ऋण वितरित किए, पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत 80 लाभार्थियों को राइस, तेल आटा मिल खोलने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान/ऋण वितरित किए गए और सीएम युवा योजना के अंतर्गत 3000 लाभार्थियों ₹150 करोड़ के ऋण वितरित किए गए ।               वित्त मंत्री, उ.प्र., श्री सुरेश खन्ना ने पंजाब नैशनल बैंक द्वारा उत्तर प्रदेश में किए जा रहे बैंकिंग कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की बताया की यह कार्यक्रम उनके व्यवसाय को बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा ।                    श्री चंद्र ने बताया कि पीएनबी अपने ग्राहकों को अधिकाधिक डिजीटल बैंकिंग सुविधा प्रदान करना व नकदी रहित कैशलेस लेन देन पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों को हर छोटी-छोटी जरूरतों के लिए चाहे व्यक्तिगत/आवास ऋण सुविधा हो या अन्य कोई बैकिंग सुविधा, बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़े व भीड़‌भाड़ से भी बच सकें और वे अपने स्तर पर ही इस सुविधा के जरिए अपने कार्य निपटा सकें। इससे न केवल उन्हें त्वरित एवं सस्ती सेवा मिलेगी बल्कि वे डिजीटल व पारदर्शी बैंकिंग सेवाओं के प्रयोग के लिए प्रेरित भी होंगे।

 

 

 

About Vskp-Admin

Check Also

अमरोहा में सियासी हलचल तेज: 25 साल के सपा दुर्ग में महबूब अली की हार का दावा, बीजेपी नेता हाजी बब्बू मंसूरी के बयान से गर्लाई राजनीति

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उस समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *