Breaking News

भारतीय स्टेट बैंक ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे

 

भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में महाप्रबन्धक-प्रथम अनिल कुमार द्वारा उम्मीद संस्था, नेशनल एसोसिएशन फॉर दि ब्लाईंड्स, आदर्श कुष्ठ आश्रम एवं रवि कैंसर हेल्प सेन्टर को आगे जरूरतमंदों तक पहुंचाने हेतु कंबलों का वितरण किया गया । उम्मीद संस्था, लखनऊ के नियंत्रक श्री बलबीर, नेशनल एसोसिएशन फॉर दि ब्लाईंड्स, लखनऊ की वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती अमिता दूबे, आदर्श कुष्ठ आश्रम, लखनऊ के सेक्रेटरी श्री किशन कुमार और श्रीमती रवि कैंसर हेल्प सेन्टर के समन्वयक श्री अमित ने स्टेट बैंक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण स्टाफ सदस्य एवं संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे ।

 

About Vskp-Admin

Check Also

एक पैर के साथ नाव से दुनिया नापने वाले मेजर एके सिंह की शौर्यगाथा: लखनऊ में साझा किए रोमांचक अनुभव

वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल |  एक हादसे में अपना पैर गंवाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *