Breaking News

यूपी स्टाम्प एवं निबन्धन अधिकारी संघ का महाअधिवेशन: विभागीय मंत्री की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय

वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल |

 उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबन्धन अधिकारी संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन ‘एकता और समर्पण’ के संकल्प के साथ राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य रूप से शुरू हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से आए सब-रजिस्ट्रार (उप-निबंधक) तथा सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) स्तर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और विभागीय कार्यप्रणाली तथा अपनी ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर मंथन किया।

होर्डिंग-पोस्टर पर मंत्रीजी का चेहरा, पर मंच रहा सूना

अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कार्यक्रम के मुख्य बैनर और पोस्टरों पर विभागीय मंत्री का चित्र होने के बावजूद वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। प्रशासनिक हलकों और उपस्थित अधिकारियों के बीच मंत्रीजी की अनुपस्थिति पूरे दिन चर्चा का केंद्र बनी रही। इसे विभागीय सामंजस्य और अधिकारियों की उपेक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

नवीन कार्यकारिणी के चुनाव से तय होगी भावी दिशा

संघ के मीडिया प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि यह दो दिवसीय महाधिवेशन केवल विमर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन को नई ताकत देने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के अंतिम दिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संघ की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न होगा, जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

प्रशासनिक पारदर्शिता और अधिकारों की हुंकार

अधिवेशन के दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचे अधिकारियों ने पंजीकरण विभाग में तकनीकी सुधार, सुरक्षा मानकों तथा अधिकारियों के मान-सम्मान और अधिकारों को लेकर बेबाक आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि राजस्व अर्जन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले इस विभाग के अधिकारियों की चिंताओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए।

About Vskp-Admin

Check Also

आयुष रेगुलेटरी कॉन्क्लेव 2026 संपन्न: ई-औषधि और नए कानूनों पर हुआ मंथन, MSME उद्यमियों को मिली नई दिशा

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित आईआईएस (IIA) भवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *