150 से अधिक स्टॉल, उद्योग विशेषज्ञ और सरकारी सहभागिता से खुलेगा कारोबार का नया द्वार
वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल
उत्तर प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे हॉस्पिटैलिटी, कैटरिंग और HoReCa (होटल, रेस्टोरेंट एवं कैफे) उद्योग को नई दिशा देने के उद्देश्य से Oudh Caterers Association (OCA) द्वारा OCA Expo 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 19 जुलाई तक गोल्डन ब्लॉसम इम्पीरियल रिजॉर्ट, लखनऊ में आयोजित होने वाली यह तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी राज्य के आतिथ्य उद्योग की सबसे बड़ी व्यावसायिक प्रदर्शनियों में शामिल होगी।
150 से अधिक स्टॉल, एक मंच पर पूरा उद्योग
प्रदर्शनी में देशभर के निर्माता, सप्लायर, होटल संचालक, कैटरर्स, शेफ, इवेंट प्रोफेशनल्स, बैंक्वेट ऑपरेटर्स और संस्थागत खरीदार भाग लेंगे। 150 से अधिक प्रदर्शक कमर्शियल किचन उपकरण, फूड इंग्रीडिएंट्स, बेकरी उत्पाद, पैकेजिंग, हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन, रेफ्रिजरेशन, फर्नीचर, यूनिफॉर्म और अन्य आधुनिक सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।
ODOP और ODOC को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषता उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और ODOC (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन) योजनाओं का विशेष प्रदर्शन होगा। इसके माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों, कारीगरों और एमएसएमई इकाइयों को राष्ट्रीय पहचान और नए बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
व्यापार, नवाचार और निवेश का संगम
OCA Expo 2026 का उद्देश्य HoReCa उद्योग को आधुनिक तकनीक, नवाचार और नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ना है। प्रदर्शनी के दौरान B2B नेटवर्किंग, नए उत्पादों का लॉन्च, तकनीकी प्रदर्शन, विशेषज्ञों के साथ संवाद और स्टार्टअप व एमएसएमई के लिए नए बाजारों तक पहुंच जैसे महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे।
सरकार और उद्योग जगत की साझा भागीदारी
तीनों दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उद्योग जगत का मानना है कि यह आयोजन प्रदेश के हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन और कैटरिंग उद्योग को नई ऊर्जा देगा तथा उद्यमिता, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। OCA नेतृत्व ने कहा कि संगठन का लक्ष्य उद्योग को संगठित, तकनीकी रूप से सक्षम और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप विकसित करना है।
Vittiya Samaveshan Ki Pathshala
