Breaking News

सीआईआई यंग इंडियंस संसद 2026 – कानपुर चैप्टर का उत्तर प्रदेश विधानसभा में भव्य समापन*

लखनऊ, 5 जुलाई 2026: *भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस (Yi)* द्वारा आयोजित यी संसद 2026 – कानपुर चैप्टर का दो दिवसीय संसदीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र 4 जुलाई 2026 को कानपुर में आयोजित किया गया, जबकि इसका भव्य समापन 5 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में हुआ।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित समापन सत्र का उद्घाटन *श्री सतीश महाना, माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा* ने किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, उत्तरदायी नेतृत्व तथा भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर *श्री अनुज अग्रवाल, नेशनल वाइस चेयर, सीआईआई यंग इंडियंस, श्री संचित अग्रवाल, चेयर, सीआईआई यंग इंडियंस कानपुर चैप्टर, श्री यश अग्रवाल, को-चेयर, सीआईआई यंग इंडियंस कानपुर चैप्टर, तथा श्री आलोक शुक्ला, निदेशक एवं स्टेट हेड, सीआईआई उत्तर प्रदेश* की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा नेता, उद्यमी, पेशेवर एवं परिवर्तन के वाहक (चेंज-मेकर्स) शामिल हुए। कानपुर में आयोजित पहले दिन के सत्र के बाद चयनित प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अंतिम संसदीय सत्र में भाग लिया, जहाँ उन्होंने संसदीय कार्यवाही के सिमुलेशन के माध्यम से एक विधान सभा की कार्यप्रणाली को निकटता से समझा। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के विषयों पर बहस, नीतिगत चर्चाओं और विधायी विचार-विमर्श में सक्रिय सहभागिता की तथा शासन व्यवस्था, लोक नीति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की गहन समझ विकसित की।

 

सीआईआई यंग इंडियंस संसद एक प्रमुख नेतृत्व पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को शासन व्यवस्था, संसदीय प्रक्रियाओं और सार्वजनिक विमर्श का अनुभवात्मक ज्ञान प्रदान करते हुए जागरूक, उत्तरदायी और भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व विकसित करना है। कानपुर चैप्टर की इस सफल पहल ने एक बार फिर जिम्मेदार, आत्मविश्वासी और दूरदर्शी युवा नेतृत्व तैयार करने तथा उन्हें एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण में सार्थक योगदान हेतु सक्षम बनाने के प्रति सीआईआई यंग इंडियंस की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।

About Vskp-Admin

Check Also

“मन का विश्वास है मातृभाषा”- दीपक कुमार दे

(अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय में राजभाषा बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *