Breaking News

वैश्विक दूरसंचार मानकों में भारत की बड़ी छलांग

दूरसंचार विभाग और टीएसडीएसआई के बीच एमओयू, भारत 6जी मिशन को मिलेगी नई गति

वैश्विक नेतृत्व की ओर मजबूत कदम

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल

भारत ने वैश्विक दूरसंचार मानकीकरण के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकम्युनिकेशंस स्टैंडर्ड्स डेवलपमेंट सोसाइटी इंडिया (TSDSI) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 9वें टीएसडीएसआई टेक्निकल डीप डाइव (TTDD) 2026 के दौरान केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

भारत 6जी मिशन को मिलेगा नया आधार

यह एमओयू तकनीक विकास एवं निवेश संवर्धन (TDIP) योजना के तहत किया गया है। इसका उद्देश्य वैश्विक मानक विकास संगठनों में भारत की भागीदारी को मजबूत करना, स्वदेशी तकनीकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों तक पहुंचाना तथा भारत 6जी मिशन के विजन को गति देना है।

स्टार्टअप्स और एमएसएमई को मिलेगा अवसर

समझौते के माध्यम से भारतीय स्टार्टअप्स, एमएसएमई और शोध संस्थानों की वैश्विक दूरसंचार मानकीकरण गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। इससे स्वदेशी नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा और भारतीय तकनीकों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान हासिल करने का अवसर मिलेगा।

सिंधिया बोले—भारत भविष्य की तकनीक गढ़ रहा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत केवल तकनीकी नवाचार का केंद्र नहीं, बल्कि भविष्य की संचार तकनीकों को आकार देने वाली वैश्विक प्रयोगशाला बन चुका है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार ने मानव इतिहास के किसी भी अन्य नवाचार की तुलना में मानव क्षमताओं का सबसे व्यापक विस्तार किया है।

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई मजबूती

सरकार का मानना है कि यह साझेदारी वैश्विक मानकों के निर्माण में भारत की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करेगी, घरेलू अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देगी और डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह पहल भारत को वैश्विक दूरसंचार नवाचार और 6जी तकनीक के अग्रणी देशों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

About Vskp-Admin

Check Also

ई20 कार्यक्रम को बताया वैज्ञानिक, सुरक्षित और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर सरकार ने दूर किए भ्रम भ्रामक दावों पर तथ्यात्मक जवाब वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *