लखनऊ में ‘KRISUMI BREW’ रोडशो को जबरदस्त प्रतिसाद, 433 में से 432 यूनिट पहले ही बिक चुकीं
सुमितोमो कॉर्पोरेशन और कृष्णा ग्रुप की इंडो-जापानी परियोजना ने खींचा निवेशकों का ध्यान
सुरक्षित निवेश, नियमित किराया और आधुनिक लाइफस्टाइल का अनूठा मॉडल बना आकर्षण
वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल
जापानी शिल्प कौशल, विश्वस्तरीय निर्माण गुणवत्ता और भारतीय आतिथ्य के अद्भुत संगम को प्रस्तुत करने वाला ‘KRISUMI BREW’ रोडशो राजधानी लखनऊ में निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। जापान के प्रतिष्ठित सुमितोमो कॉर्पोरेशन और कृष्णा ग्रुप के संयुक्त उपक्रम KRISUMI Corporation द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में निवेशकों, रियल एस्टेट विशेषज्ञों और संभावित गृह खरीदारों ने भाग लिया।
जापानी उत्कृष्टता से प्रभावित हुए निवेशक
होटल रेनेसेंस, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय एक्सपो में आगंतुकों को जापानी इंजीनियरिंग, आधुनिक वास्तुकला, प्रीमियम लाइफस्टाइल और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान निवेशकों ने परियोजनाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और दीर्घकालिक निवेश संभावनाओं में विशेष रुचि दिखाई।

433 में से 432 यूनिट बिकीं
KRISUMI Corporation के प्रतिनिधि प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि लखनऊ रोडशो को उम्मीद से कहीं अधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने परियोजनाओं की जानकारी ली और निवेश के प्रति उत्साह दिखाया। उन्होंने बताया कि कंपनी के पहले चरण की 433 आवासीय यूनिटों में से 432 यूनिट पहले ही बिक चुकी हैं, जो परियोजना पर निवेशकों के मजबूत विश्वास का प्रमाण है।
निवेश के साथ नियमित आय का भरोसा
प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि कंपनी का किराया मॉडल और लचीला पेमेंट प्लान निवेशकों को सुरक्षित निवेश के साथ नियमित आय का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आगामी परियोजनाओं में भी इसी मॉडल को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे निवेशकों को दीर्घकालिक वित्तीय लाभ मिल सके।

अब कानपुर की बारी
लखनऊ के सफल आयोजन के बाद 3 और 4 अगस्त को द लैंडमार्क होटल, कानपुर में KRISUMI BREW रोडशो आयोजित होगा, जहां निवेशकों को भारत के पहले इंडो-जापानी रियल एस्टेट डेवलपमेंट मॉडल का अनुभव मिलेगा।
Vittiya Samaveshan Ki Pathshala
