Breaking News

गाजीपुर में दलित उद्यमिता की हुंकार, 175 युवाओं ने जाना कारोबार का रास्ता

DICCI और National SC-ST Hub ने दिया मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं और व्यावहारिक सहयोग की जानकारी

वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल

जिला पंचायत सभागार में आयोजित SC/ST उद्यमिता जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में दलित उद्यमिता को नई दिशा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में करीब 175 युवाओं, इच्छुक उद्यमियों और व्यवसायियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि सही जानकारी, मजबूत योजना और संस्थागत सहयोग के साथ युवा नए कारोबार खड़े कर सकते हैं।

कार्यक्रम में DICCI उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा और National SC-ST Hub के प्रदेश प्रमुख रवि ओरण की उपस्थिति में उद्यमिता से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा हुई। प्रदेश के SC/ST उद्यमियों ने गाजीपुर के युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और व्यवसाय शुरू करने के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उद्योग विभाग, जिला उद्यमी संस्थान, बैंकिंग क्षेत्र, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), HAL, BHEL और GeM Portal सहित विभिन्न संस्थागत सहयोगियों ने सरकारी योजनाओं और उद्यमिता से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। प्रतिभागियों को कारोबार शुरू करने, वित्तीय सहायता प्राप्त करने और सरकारी खरीद व्यवस्था से जुड़ने के अवसरों के बारे में बताया गया।

वरिष्ठ DICCI सदस्य देव मणि सरोज के नेतृत्व में निर्मलजीत, अरविंद और अन्य साथियों ने व्यवसाय के अवसरों, सही क्षेत्र के चयन, योजनाओं के लाभ और संभावित बाधाओं से निपटने के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कारोबार शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि व्यवसाय कहां, क्यों और कैसे स्थापित किया जाए।

DICCI प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने युवाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर नए क्षेत्रों में व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं रवि ओरण ने सरकारी योजनाओं को उद्यमियों के लिए प्रभावी साधन बताते हुए उनका लाभ दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

देव मणि सरोज ने कहा कि सही जानकारी और योजना के बिना व्यवसाय की राह कठिन हो सकती है। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और आगे बढ़ने के लिए निरंतर सहयोग की बात कही।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उद्यमियों ने अपने उद्योगों और अनुभवों को साझा करते हुए आपसी सहयोग, नेटवर्किंग और एक-दूसरे से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन DICCI सदस्य सतीश आंबेडकर ने ज्ञान चंद भारती एवं टीम के सहयोग से किया।

अगला पड़ाव: मर्चेंट्स चैंबर, सिविल लाइंस, कानपुर — 11 सितंबर

 

About Vskp-Admin

Check Also

हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह के 119वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज

उर्स मुबारक के सिलसिले में सज्जादा नशीन ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह ने दी जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *