Breaking News

कानपुर में सजा SC/ST उद्यमियों का महाकुंभ: वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम ने बदली कारोबार की तस्वीर

वित्तीय समावेशन की पाठशाला

कानपुर की धरती पर उद्यमिता और सशक्तिकरण का एक नया अध्याय लिखा गया है। नेशनल एससी/एसटी हब (NSSH) और डिक्की (DICCI) उत्तर प्रदेश चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स में एससी/एसटी उद्यमियों के लिए एक भव्य उद्यमी जागरूकता एवं विशेष वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग के उद्यमियों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें कॉर्पोरेट जगत व सरकारी खरीद प्रणालियों में मजबूत हिस्सेदारी दिलाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान एचएएल (HAL), डीआईसी (DIC), यूपीएसआईडीसी (UPSIC), जीईएम (GeM), आईआईटी (IIT), एमएसएमई (MSME), वॉलमार्ट (Walmart), सीएसएमयू (CSMU), बैंकिंग क्षेत्र (LDM), फियो (FIEO) और व्यापार मंडल जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों ने शिरकत की। इन दिग्गज संस्थानों ने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, एमएसएमई नीतियों और सरकारी उपक्रमों के साथ व्यापारिक अनुबंध करने की बारीकियों से अवगत कराया।

इस आयोजन की सफलता के पीछे दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट मेहनत रही। डिक्की के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा, नेशनल एससी/एसटी हब एवं एमएसएमई के सीजीएम विजय प्रकाश, एनएसीसी लखनऊ के प्रभारी रवि ओरन और उनकी पूरी टीम ने इस कारवां को दिशा दी। इसके अलावा देव मणि सरोज, निर्मलजीत, भारत, अरविंद, डॉ. सतीश अम्बेडकर, सुशील, सुधाकर और विक्रम की प्रांतीय टीम के साथ-साथ नीतू, प्रशांत, रजनीश आर्या और कबीर की क्षेत्रीय टीम ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। आलोक श्रीवास्तव, केपी शील और अरुण समुद्रे के विशेष सहयोग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

लगभग 250 से अधिक एससी/एसटी उद्यमियों की भारी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि अब यह वर्ग नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला यानी उद्यमी बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है। कानपुर की यह सफलता अब एक नए सफर पर निकल पड़ी है।

अगला पड़ाव 🚩 21 सितंबर 2026 भदोही

About Vskp-Admin

Check Also

शासनादेश जारी, संदीप जैन समेत आठ सदस्यों की भी नियुक्ति; अखिलेश यादव ने इसे बताया सपा की कानूनी लड़ाई की जीत

लंबे इंतजार के बाद यूपी अल्पसंख्यक आयोग का गठन, मोहसिन रजा बने अध्यक्ष वित्तीय समावेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *