Breaking News

OCA Expo 2026 का भव्य समापन, आतिथ्य उद्योग को मिली नई उड़ान

तीन दिवसीय मेगा एक्सपो बना व्यापार, तकनीक और नवाचार का सबसे बड़ा मंच

108 राष्ट्रीय ब्रांड, 1,300 से अधिक कैटरर्स और उद्योग प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक भागीदारी

प्रदेश के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिली विकास की नई दिशा

 वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल

अवध कैटरर्स एसोसिएशन (OCA) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय OCA Expo 2026 का रविवार को भव्य एवं सफल समापन हुआ। उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, मुंबई, उत्तराखंड और देश के विभिन्न शहरों से आए कैटरर्स, होटल व्यवसायियों, रेस्टोरेंट संचालकों तथा हॉस्पिटैलिटी उद्योग से जुड़े उद्यमियों की अभूतपूर्व भागीदारी ने इस आयोजन को प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण उद्योग मंचों में शामिल कर दिया।

तीन दिनों तक चले इस मेगा आयोजन में 108 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय कंपनियों और ब्रांड्स ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। Anupam और Sunrise सहित अनेक अग्रणी ब्रांड आकर्षण का केंद्र रहे। समापन दिवस पर भी लगभग 1,200 से 1,300 कैटरर्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति ने एक्सपो की सफलता को नई ऊंचाई दी।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध शेफ विदुषी का प्रेरणादायी संबोधन रहा। उन्होंने आधुनिक कैटरिंग, गुणवत्ता, नवाचार, ग्राहक सेवा और बदलती हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के अनुरूप स्वयं को लगातार विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय टिक्खा ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि OCA का उद्देश्य प्रदेश के कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी उद्योग को ऐसा साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां व्यापार, तकनीक, नवाचार और आपसी सहयोग को नई गति मिल सके। उन्होंने सभी प्रदर्शकों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रदेशभर से आए सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए सदस्यों को स्मृति-चिह्न और विशेष उपहार भी प्रदान किए गए। आयोजन में Golden Galaxy, Royal Parampara, Shyam Swaad, Prakash Kulfi, Mahalaxmi सहित सहयोगी संस्थाओं तथा Food Delight की टीम के योगदान की भी सराहना की गई।

OCA Expo 2026 ने यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश का हॉस्पिटैलिटी और कैटरिंग उद्योग तेजी से आधुनिकता, गुणवत्ता और व्यावसायिक विस्तार की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

 

About Vskp-Admin

Check Also

2027 की जंग पर जदयू का मंथन

समीक्षा, रणनीति और संगठन विस्तार पर जोर, लेकिन चुनावी जमीन अभी भी बड़ी चुनौती प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *