Breaking News

श्री अग्रवाल सभा लखनऊ का भव्य तीज उत्सव संपन्न, 1500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

1275 महिलाओं को मिले आकर्षक उपहार, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; बिंदु बोरा ने किया दीप प्रज्ज्वलन

 वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल

 वर्ष 1939 में स्थापित श्री अग्रवाल सभा लखनऊ का भव्य तीज उत्सव समारोह उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी भाग लिया। आयोजन में लगभग 1500 से अधिक लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका एवं डीपी बोरा ग्रुप की एमडी श्रीमती बिंदु बोरा रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद तीज उत्सव की विभिन्न गतिविधियों का सिलसिला शुरू हुआ और पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम की संयोजिका सुरभि अग्रवाल (त्रिमूर्ति) एवं उनकी टीम ने तीज उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं और खेलों का शानदार आयोजन किया। तीज उत्सव, तंबोला और तीज बेबी जैसी गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेलों और प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

समारोह की एक खास उपलब्धि यह रही कि 1275 महिलाओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इससे महिला प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं और उन्हें भी उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में सदर वाले के स्वादिष्ट भोजन का भी लोगों ने आनंद लिया। पारंपरिक तीज उत्सव की उमंग, मनोरंजन, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

आयोजन को सफल बनाने में श्री सुरेंद्रनाथ अग्रवाल ‘त्रिमूर्ति’ अध्यक्ष, श्री गोविंद कृष्ण अग्रवाल ‘पप्पू बोरा’ कोषाध्यक्ष, श्री मनोज हवेलिया, श्री असित अग्रवाल (आशीष) मीडिया प्रभारी, श्री राविल अग्रवाल मंत्री, श्री अमित अग्रवाल मंत्री (केवी ड्राई फ्रूट), श्री राहुल अग्रवाल, श्री राजीव अग्रवाल, श्री सुधांशु अग्रवाल, श्री गोविंद प्रसाद अग्रवाल, श्री दीपक अग्रवाल उपाध्यक्ष, श्री मनीष जाटूसानिया, श्री शिशिर अग्रवाल, श्री गौरव गोयल तथा श्री चंद्रशेखर अग्रवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इसके अलावा श्री राजेंद्र अग्रवाल, श्री सुरेश बंसल, श्री भारत भूषण अग्रवाल, श्री लोक राम अग्रवाल, श्री त्रिलोक चंद्र अग्रवाल और श्री वाई.के. सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने, पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। तीज उत्सव ने इसी भावना को जीवंत करते हुए महिला शक्ति, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संदेश दिया। असित अग्रवाल (मीडिया प्रभारी) श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ

About Vskp-Admin

Check Also

पनीर के नाम पर सेहत से खिलवाड़! यूपी में 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 7,686 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

: पनीर निर्माण में औद्योगिक रसायन और खाद्य तेल के इस्तेमाल का खुलासा; 72 नमूने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *