सुल्तानपुर में उद्यमी जागरूकता व वेंडर विकास सम्मेलन का सफल आयोजन

 वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति हब (NSSH), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय तथा दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI) के संयुक्त तत्त्वावधान में सुल्तानपुर के मोटल एन.एच. 56 में ‘उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया।

अनुसूचित जाति-जनजाति उद्यमियों के आर्थिक स्वावलंबन पर जोर

कार्यक्रम का उद्घाटन NSSH लखनऊ के मुख्य प्रबंधक रवि ओरन और डिक्की यूपी चैप्टर के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने किया। रवि ओरन ने उद्यमियों का आह्वान किया कि वे GeM पोर्टल, वेंडर पंजीकरण और केंद्र सरकार की खरीद प्रणाली से जुड़कर अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ। मनीष वर्मा ने कहा कि डिक्की वंचित वर्गों को व्यापार और उद्योग जगत में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की विस्तृत जानकारी

सम्मेलन में सार्वजनिक उपक्रमों (CPSEs), बैंकों और उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों ने स्टैंड-अप इंडिया, PMEGP, उद्यम पंजीकरण तथा बैंक ऋण से जुड़ी योजनाओं की बारीकियों को स्पष्ट किया। सफल उद्यमियों—देव मणि सरोज, निर्मल जीत राज, प्रवेश कुमार और वीरेंद्र विक्रम सुमन ने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा कर युवाओं को प्रेरित किया।

संवाद और साझेदारी का प्रभावी मंच

डॉ. राजेश गौतम, शैलेंद्र कुमार भीम, सुरेश कुमार बौद्ध और श्रीमती शिवकुमारी के विशेष योगदान से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवा उद्यमियों ने हिस्सा लिया। अंत में विजय प्रकाश ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vskp-Admin

Check Also

यूनियन बैंक की दमदार शुरुआत

पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का शुद्ध लाभ, एनपीए में और गिरावट  वित्तीय समावेशन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *