Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट और SBI के बीच किसी तरह का विवाद नहीं, वेतन भुगतान की खबरें भ्रामक: एसबीआई

 

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर मीडिया में चल रही खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि बैंक और ट्रस्ट के बीच किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है। एसबीआई ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में बैंक की ओर से कोई बाधा नहीं है और ट्रस्ट के खातों में सभी लेनदेन ट्रस्ट द्वारा दिए गए अधिकृत निर्देशों (मैंडेट) के अनुसार ही संचालित किए जा रहे हैं।

एसबीआई के स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ मीडिया संस्थानों में ऐसी खबरें प्रकाशित और प्रसारित की गईं कि बैंक और ट्रस्ट के बीच विवाद के कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। बैंक ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

बैंक ने स्पष्ट किया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों में सभी वित्तीय लेनदेन सामान्य रूप से जारी हैं और बैंक ट्रस्ट के अधिकृत निर्देशों के अनुरूप सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में वेतन भुगतान में किसी प्रकार की रुकावट को बैंक से जोड़ना सही नहीं है।

एसबीआई ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि इस विषय में किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं को ही सही मानें। बैंक का कहना है कि वह अपने ग्राहकों को पारदर्शी, सुरक्षित और निर्बाध बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह प्रेस विज्ञप्ति एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज की ओर से 25 जुलाई 2026 को जारी की गई।

About Vskp-Admin

Check Also

निवेश और नवाचार से वैश्विक टेक्सटाइल हब बनने की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

यूपी टेक्स मित्रा पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना और कौशल विकास योजना का शुभारंभ वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *