वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल।
अवध कैटरर्स एसोसिएशन (ओसीए) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ओसीए एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कैटरर्स, होटल व्यवसायियों, उद्यमियों और सप्लायर्स की भारी भागीदारी देखने को मिली। उद्योग जगत के इस भव्य आयोजन ने न केवल व्यापारिक गतिविधियों को नई गति दी, बल्कि कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को एकजुट करने की दिशा में भी मजबूत संदेश दिया।
एक्सपो में लगे 150 से अधिक स्टॉलों पर आधुनिक किचन उपकरण, फूड सर्विस टेक्नोलॉजी, सजावट सामग्री, पैकेजिंग समाधान और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। दिल्ली, मेरठ, पानीपत सहित विभिन्न शहरों से आए प्रदर्शकों ने अत्याधुनिक उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कैटरर्स ने विभिन्न कंपनियों के साथ व्यावसायिक समझौते और बुकिंग भी की, जिससे आयोजन एक प्रभावी बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया।
इस अवसर पर अवध कैटरर्स एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष अजय तिक्खा ने कहा कि “ओसीए एक्सपो-2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को एक मंच पर लाने का सशक्त अभियान है। उद्योग की वास्तविक ताकत हमारी एकजुटता, नवाचार और सामूहिक नेतृत्व में निहित है।” उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं अधिवक्ता रत्नेश चंद्र ने व्यापारियों को विधिक जागरूकता का महत्व बताते हुए कहा कि हर उद्यमी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कानूनी दायित्वों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, पारदर्शिता और सामूहिक नेतृत्व को उद्योग की दीर्घकालिक सफलता की आधारशिला बताया।
ओसीए के सदस्य साकेत केसरवानी ने कहा कि ओसीए एक्सपो जैसे आयोजन कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नए बाजार, नई तकनीक और बेहतर व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। वहीं उपाध्यक्ष शिव अजवानी ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में ओसीए पूरे देश के कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग के लिए एक आदर्श संगठन के रूप में स्थापित होगा।
एक्सपो के अंतिम दिन 19 जुलाई को विभिन्न जिलों से आने वाले व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही उद्योग के भविष्य, नवाचार और सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी होने की उम्मीद है। ओसीए एक्सपो-2026 ने यह साबित कर दिया है कि जब उद्योग एक मंच पर आता है तो व्यापार, तकनीक और विकास की नई संभावनाओं के द्वार स्वतः खुल जाते हैं।

Vittiya Samaveshan Ki Pathshala
