Breaking News

 

 

भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक द्वारा सीएसआर के अंतर्गत 20 ओपन जिम के लिए 99 लाख रुपये का चेक प्रदत्त और बैंकिंग पहुंच बढ़ाने के लिए 10 नई शाखाओं का उद्घाटन

 

दिनांक 18.11.2025 को भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक श्री विनय एम. तोन्से ने लखनऊ मण्डल के अपने दौरे में मेसर्स भारती सामाजिक सेवा संस्थान (एनजीओ) को बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत शाहजहांपुर जिले में 20 ओपन जिम स्थापित करने के लिए 99 लाख रुपये का चेक भेंट किया। भारतीय स्टेट बैंक की इस पहल का उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य और आरोग्य को बढ़ावा देना है।

 

इस अवसर पर, श्री तोन्से ने कहा, “शाहजहांपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किए जाने से स्थानीय व्यक्तियों की फिटनेस उपकरणों तक पहुंच बढ़ेगी, जो एक सक्रिय जीवन शैली को प्रोत्साहित करेगा एवं उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में योगदान देगा।“

 

उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का लगातार निर्वहन करते हुए सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान, श्री तोन्से ने एसबीआई की सीतापुर शाखा के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ किया और 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का उल्लेख किया। साथ ही, उन्होंने मण्डल की 10 नई शाखाओं का वर्चुअल उदघाटन भी किया, जिससे बैंकिंग सेवाओं की पहुँच में विस्तार, वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहन तथा राज्य की आर्थिक नीतियों को समर्थन मिलेगा। इन नई शाखाओं के साथ उत्तर प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक की कुल शाखाओं की संख्या बढ़कर 2353 हो गई है।

 

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे भी उपस्थित रहे।

About Vskp-Admin

Check Also

5017 करोड रुपए यूनियन बैंक ने वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में लाभ कमाया

एनी टाइम न्यूज़ नेटवर्क। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *