Breaking News

बैंक ऑफ द ईयर से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी, हाउसिंग और मार्केटिंग तक में शानदार उपलब्धि; सुधीर कुमार गुप्ता को भी आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस अवॉर्ड

डिजिटल बैंकिंग में इंडियन बैंक का दमदार प्रदर्शन, एक ही मंच पर मिले छह प्रतिष्ठित पुरस्कार

वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल

डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए इंडियन बैंक ने राजधानी लखनऊ में आयोजित 11वें एक्सीलेंस इन डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप समिट 2026 में छह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। होटल ताज महल में 2 सितंबर को आयोजित समारोह में ये सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के एनआरआई एवं इन्वेस्टमेंट प्रमोशन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किए गए।

इंडियन बैंक को बैंक ऑफ द ईयर में सेकंड पोजीशन और प्रायोरिटी सेक्टर में एक्सीलेंस अवॉर्ड में सेकंड पोजीशन हासिल हुई। प्रायोरिटी सेक्टर की श्रेणी में एग्री/क्रॉप, रिन्यूएबल एनर्जी, हाउसिंग और एजुकेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल रहे।

बैंक ने एक्सीलेंस इन रिन्यूएबल एनर्जी और एक्सीलेंस इन हाउसिंग में थर्ड पोजीशन हासिल कर अपनी उपलब्धियों में दो और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़े। इसके अलावा बैंक को बेस्ट मार्केटिंग स्ट्रेटेजिस्ट का पुरस्कार भी मिला।

इसी समारोह में इंडियन बैंक के चीफ जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन ऑल सेक्टर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस तरह बैंक और उसके वरिष्ठ अधिकारी को मिले सम्मानों ने डिजिटल बैंकिंग के साथ-साथ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बैंक की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया।

पुरस्कार मिलने के बाद सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार प्रायोजित योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों तक ऋण और वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग अब केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग सेवाओं को तेज, आसान और ग्राहक-केंद्रित बनाने की महत्वपूर्ण ताकत बन चुकी है।

उन्होंने उद्योगों, व्यवसायों, उद्यमियों और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को सहयोग देने में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल की बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही वित्तीय समावेशन और सतत आर्थिक विकास को गति देने के लिए इंडियन बैंक की भूमिका को भी रेखांकित किया।

छह पुरस्कारों की यह उपलब्धि बैंक के लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि डिजिटल तकनीक, वित्तीय समावेशन और ग्राहक सेवा को लेकर उसकी दिशा और प्रयासों की सार्वजनिक पहचान भी मानी जा रही है।

 

About Vskp-Admin

Check Also

RBI का बड़ा एक्शन: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली ‘हिंदूजा Leyland Finance’ पर ठोका जुर्माना

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के गैर-बैंकिंग वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *