अ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, कैम्पबेल रोड का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को के.के. इंडस्ट्रीज, कैम्पबेल रोड स्थित यूरो किड्स स्कूल में उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में संगठन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को व्यापारी हितों के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
![]()

कार्यक्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी और प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र निगम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैम्पबेल रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता महामंत्री आकाश बागड़ियां, कोषाध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि कैम्पबेल रोड क्षेत्र के व्यापारियों को बेहतर व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में आकाश वाडिया, महादेव प्रसाद यादव, एडवोकेट शशांक गुप्ता, एडवोकेट गुलाब राजा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, प्रेम प्रकाश यादव, एडवोकेट नितिन अग्रवाल, नीरज यादव, आदित्य मौर्य, राम बाबू गुप्ता, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. नसीम और मनोज गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि बदलते व्यापारिक परिवेश में व्यापारियों के सामने कई नई चुनौतियां हैं। ऐसे में मजबूत संगठन ही व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकता है। समारोह के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और व्यापारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
![]()

![]()
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह ने क्षेत्र के व्यापारियों में एकजुटता, सहयोग और संगठन को नई मजबूती देने का संदेश दिया।
Vittiya Samaveshan Ki Pathshala