Breaking News

वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल

लखनऊ में उद्योग जगत ने नए पुलिस आयुक्त से की अहम मुलाकात

नोडल अधिकारी की मांग, सुरक्षित कारोबारी माहौल पर बनी सहमति

लखनऊ, 31 जुलाई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उद्योग जगत और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई। इंटरनेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (ICTI) के चेयरमैन एवं STS Group के ग्रुप गवर्नमेंट अफेयर्स हेड हसन याकूब के नेतृत्व में प्रदेश के प्रमुख कॉरपोरेट प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त लखनऊ पुलिस आयुक्त से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उद्योगों की सुरक्षा, निवेश संरक्षण तथा कारोबारी वातावरण को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

सुरक्षित निवेश, मजबूत अर्थव्यवस्था

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कानून-व्यवस्था जितनी मजबूत होगी, निवेशकों का विश्वास उतना ही बढ़ेगा। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, कॉरपोरेट सुरक्षा, साइबर अपराध, कर्मचारियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा Ease of Doing Business को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

नोडल अधिकारी की अहम मांग

ICTI चेयरमैन हसन याकूब ने सुझाव दिया कि कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए Joint Commissioner of Police (JCP) अथवा Deputy Commissioner of Police (DCP) स्तर के एक समर्पित नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए, जो उद्योग जगत के लिए Single Point of Contact के रूप में कार्य करे। इससे संवाद तेज होगा और समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो सकेगा।

कॉरपोरेट जगत की प्रभावी भागीदारी

बैठक में HCL की कीर्ति करमचंदानी, PepsiCo के रविंदर देओ, Vi के संतोष सिंह, Genpact के विनय वर्मा, Marriott के सचिन सेठ तथा TCS के अमिताभ तिवारी सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस आयुक्त का भरोसा

पुलिस आयुक्त ने उद्योग जगत की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लखनऊ पुलिस पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित पुलिसिंग को और सशक्त बनाएगी। उन्होंने निवेशकों, उद्योगों और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने तथा नियमित संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

संस्थागत सहयोग पर सहमति

बैठक का समापन इस सहमति के साथ हुआ कि उद्योग और पुलिस के बीच नियमित संवाद, समन्वय और संयुक्त प्रयासों के माध्यम से लखनऊ को निवेश, व्यापार और रोजगार के लिए और अधिक सुरक्षित एवं आकर्षक शहर बनाया जाएगा।

About Vskp-Admin

Check Also

दीक्षांत समारोह 2026: श्री रामस्वरूप मेमोरियल विवि में 7,519 छात्रों को मिली उपाधियाँ, 405 पदकवीर सम्मानित

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) का भव्य दीक्षांत समारोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *