Breaking News

यूपीटीईटी-2026 परिणाम: अब सिर्फ ई-मेल के जरिए स्वीकार होंगे प्रत्यावेदन, आयोग ने स्पष्ट की नई व्यवस्था

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के हालिया परिणामों को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण और स्पष्ट निर्देश जारी किया है। आयोग द्वारा 26 अगस्त 2026 को घोषित UPTET परिणामों के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रत्यावेदनों या आपत्तियों के लिए अब पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था लागू कर दी गई है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थी अपने अनुतोष और प्रत्यावेदन अब केवल आयोग के आधिकारिक ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com पर ही भेज सकेंगे।

आयोग की विज्ञप्ति संख्या 1898/48/(2026)/परीक्षा/2026-27 के अनुपालन में यह स्पष्ट किया गया है कि जो भी अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम को लेकर प्रत्यावेदन देना चाहते वे निर्धारित अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 तक इसे ई-मेल के माध्यम से अनिवार्य रूप से भेज दें। आयोग ने यह भी कड़ाई से स्पष्ट किया है कि कार्यालय में अब ऑफलाइन या हाथों-हाथ किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और अभ्यर्थियों के समय की बचत करना है। आयोग ने सभी संबंधित परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए तयशुदा समयसीमा और निर्धारित डिजिटल प्रक्रिया का ही कड़ाई से पालन करें, ताकि प्राप्त होने वाले सभी प्रत्यावेदनों पर नियमानुसार त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जा सके।

About Vskp-Admin

Check Also

लखनऊ के गोल्डन ट्यूलिप होटल में सजा ‘दक्षिण फ्लेवर्स’ का अनूठा जलवा:

 कोस्टल किचन के प्रामाणिक और लजीज जायकों से महकी नवाबों की नगरी वित्तीय समावेशन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *