Breaking News

अग्रवाल शिक्षा संस्थान में ‘लाला विशम्भर दयाल राजा राम हॉल’ का भव्य उद्घाटन

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल

अग्रवाल शिक्षा संस्थान, मोती नगर में आज अत्याधुनिक नव-निर्मित “लाला विशम्भर दयाल राजा राम हॉल” का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री आनंद स्वरूप अग्रवाल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेन्द्र अग्रवाल एवं श्री भारत भूषण गुप्ता की गरिमामयी मौजूदगी रही।

शिक्षा में बुनियादी ढांचे का विस्तार जरूरी: मुख्य अतिथि

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री आनंद स्वरूप अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नवीन सभागार शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा तथा आने वाले समय में विद्यार्थियों एवं समाज को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाएगा।

सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा

मीडिया प्रभारी श्री सुधीश गर्ग ने जानकारी दी कि यह सभागार संस्थान की दीर्घकालिक विकास योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस हॉल में नियमित रूप से सेमिनार, कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्रों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।

समारोह में संस्थान के अध्यक्ष श्री लोकराम अग्रवाल, मंत्री श्री मनोज हवेलिया, कोषाध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल सहित श्री नीरज अग्रवाल, श्रीमती विनीता अग्रवाल, श्री असीत अग्रवाल, श्री नीलेश अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र नाथ अग्रवाल और श्री पप्पू बोरा समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

About Vskp-Admin

Check Also

आयुष रेगुलेटरी कॉन्क्लेव 2026 संपन्न: ई-औषधि और नए कानूनों पर हुआ मंथन, MSME उद्यमियों को मिली नई दिशा

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित आईआईएस (IIA) भवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *