Breaking News

सीतापुर में SC-ST उद्यमिता को नई उड़ान

NSSH-DICCI के उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम में करीब 200 उद्यमियों की भागीदारी, सरकारी योजनाओं और बाजार के अवसरों की दी जानकारी

वित्तीय समावेशन की पाठशाला | समाचार पटल

 SC-ST समाज में उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में सीतापुर में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। नेशनल SC-ST हब (NSSH) और DICCI उत्तर प्रदेश चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में 25 अगस्त को GEE KAY GRAND में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य SC-ST उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, खरीद अवसरों, बाजार और संस्थागत सहयोग से जोड़कर उन्हें कारोबार स्थापित करने तथा विस्तार के लिए मजबूत आधार उपलब्ध कराना रहा।

NSSH उत्तर प्रदेश के प्रभारी रवि ओरण ने अपनी टीम के साथ उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, उपलब्ध अवसरों और विशेष विक्रेता कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों से योजनाओं का लाभ केवल जानकारी हासिल करने तक सीमित न रखने और इसे कारोबार बढ़ाने तथा रोजगार सृजन का माध्यम बनाने का आह्वान किया।

DICCI उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष मनीष वर्मा के मार्गदर्शन में DICCI सदस्य निर्मलजीत और उनकी जिलास्तरीय टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में DICCI के वरिष्ठ सदस्यों देव मणि सरोज, सुमन विक्रम, भारत प्रसाद, प्रवेश कुमार और सुशील सहित क्षेत्रीय सदस्य शिव भगवान की मौजूदगी रही।

हरदोई से सुधाकर वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में DICCI साथियों ने सहभागिता की। आसपास के जिलों से पहुंचे उद्यमियों ने भी कार्यक्रम को मजबूती दी।

विभिन्न सरकारी विभागों और Central Public Sector Enterprises (CPSEs) के प्रतिनिधियों ने SC-ST उद्यमियों को सरकारी खरीद, विक्रेता बनने, व्यवसायिक अवसरों और विभागीय सहयोग की जानकारी दी।

कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, फूड प्रोसेसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन, होटल-रेस्टोरेंट और सर्विस सेक्टर में उपलब्ध संभावनाओं पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया—उद्यमिता बढ़ेगी तो रोजगार बढ़ेगा और आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत होगी।

 

About Vskp-Admin

Check Also

‘धरोहर’: द एवियान लक्स सेरेनिटी में मिलेट्स (मोटे अनाज) के स्वाद और सेहत का शानदार उत्सव

वित्तीय समावेशन की पाठशाला समाचार पटल अगर आप बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ अपनी सेहत का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *